Tuesday, November 13, 2012

बिहार में दिवाली

आज है दिवाली का पर्व, जब हम करते सफाई ,
जितना करो घर के अन्दर, उतना ही बाहर भाई,
करो उजाला चारो तरफ, दूर करो अँधेरा,
रहे न कोई दुखी, सबके लिए हो सबेरा,
सुख, सम्पति, और मन की शांति,
हर घर, हर वर्ग, हर व्यक्ति को हो प्राप्ति,
बिहार के हर शहर, हर गाँव में  हो  बस प्रगति,
अब न कर इंतज़ार, आजमा अपनी शक्ति,
इस दिवाली में हो अपने प्रदेश का कुछ ऐसा मंजर,
लोगों को मिले इतनी ख़ुशी के झूमे धरती, अम्बर,
चलो करे हम सब आज यह प्रण ले लक्ष्मी का नाम,
कोशिश करें इतना की सभी को मिले कोई काम!

दीपावली की बहुत सारी शुभकामनाये !

No comments:

Post a Comment